मंदिर में यात्री लेकर आए चालक की हृदयगति रूकने से हुई मौत

मंदिर परिसर में यात्रियों को उतारकर एवं समीप ही गाड़ी खड़ी कर वे आसपास के दुकान में जा रहे

नारायणपुर. प्रखंड के करमदहा स्थित दुखहरण बाबा मंदिर में चार पहिया वाहन से यात्री लेकर आए चालक की मौत हो गई. घटना रविवार की है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाना क्षेत्र निवासी आबिद शेख एक ओमनी कार में बेनागेड़िया से कुछ यात्रियों को लेकर करमदहा के दुखाहरन बाबा मंदिर आए थे. मंदिर परिसर में यात्रियों को उतारकर एवं समीप ही गाड़ी खड़ी कर वे आसपास के दुकान में जा रहे थे. तभी हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही नुनुलाल सोरेन मौके पर पहुंचे. वहीं इसकी सूचना नारायणपुर थाना को दी गई. सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को थाना ले आई. पुलिस मामले को लेकर अग्रेतर कार्यवाही में जुट गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >