भगवान राम व सनातन धर्म का करता हूं सम्मान : इरफान

इंडिया महागठबंधन दुमका, धनबाद, गांडेय समेत अन्य सीटों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत रहे

जामताड़ा. विधायक डॉ इरफान अंसारी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि इंडिया महागठबंधन दुमका, धनबाद, गांडेय समेत अन्य सीटों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत रहे हैं. इसको लेकर काफी उत्साह भी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान का कटाक्ष करते हुए कहा कि भगवान राम सबके हैं. भगवान राम व सनातम धर्म का सम्मान करता हूं. इसी के तहत पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भगवान राम की उपाधि दी. लेकिन बाबूलाल मरांडी को बुरा लग गया. कहा क्या आदिवासी को भगवान राम का दर्जा नहीं दे सकते. कल्पना सोरेन को मां दुर्गा के अवतार जैसी है. कहा यहां भाजपा समाप्त है. यहां के एक-एक लोगों का विकास करेंगे. हेमंत सोरेन के अधूरे सपना को पूरा करूंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >