भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज

भू-विवाद में मारपीट की है, जिसमें परिवार के अन्य लोग भी घायल हैं.

प्रतिनिधि, नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरीडीह टू गांव में भूमि विवाद में हुए मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में प्रथम पक्ष के लुकमान मियां ने लिखित शिकायत देकर कहा कि पड़ोस के ही राजू अंसारी, सबा अंसारी, रियाउल अंसारी और तालिब अंसारी ने भू-विवाद में मारपीट की है, जिसमें परिवार के अन्य लोग भी घायल हैं. इस बाबत नारायणपुर थाना कांड संख्या 66/2024 दर्ज किया गया है. जबकि दूसरे पक्ष की आलिमा बीबी ने भी लिखित शिकायत देकर पड़ोस के ही लुकमान मियां, इजराइल मियां, जुलादली मियां, इदरीश मियां, महबूब अंसारी, वाहिद मियां, यूनुस मियां, इस्माइल मियां, जलील मियां, सलीम मियां एवं नसीम मियां ने भूमि विवाद में मारपीट कर एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 67/2024 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >