जामताड़ा में देर रात चला होटल-लॉज सत्यापन अभियान, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी हुई जांच

जामताड़ा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए होटल, लॉज और रेलवे स्टेशन पर सघन सत्यापन अभियान चलाया। संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं।

संवाददाता, जामताड़ा

जिले में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए जामताड़ा पुलिस ने बुधवार की देर रात को छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने जामताड़ा व मिहिजाम थाना क्षेत्र सहित अन्य थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, धर्मशाला, अतिथिगृह, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सघन जांच की. अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिम रजा और साइबर डीएसपी अमित कुमार ने किया. इस दौरान विभिन्न थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में ठहरे लोगों का सत्यापन किया. होटल, लॉज, धर्मशाला और अतिथिगृह में ठहरे व्यक्तियों के पहचान पत्रों की जांच की गई तथा अभिलेखों का मिलान किया गया. पुलिस ने होटल और लॉज संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की हिदायत दी.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पिछले दो माह के दौरान करीब 750 वारंटों का निष्पादन किया गया है, जबकि विभिन्न मामलों में वांछित करीब 100 अभियुक्तों व अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए इस तरह के सत्यापन एवं जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Umesh kumar

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >