जलमीनार का मोटर खराब, ग्रामीणों में पेयजल की समस्या

बुढ़ीसिमल गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित सोलर चलित जलमीनार का मोटर सात महीने से खराब पड़ा है.

फतेहपुर. प्रखंड के जामजोड़ी पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ीसिमल गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित सोलर चलित जलमीनार सात महीने से खराब पड़ा है. इससे आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे-छोटे बच्चे सहित ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पीएचइडी की ओर से सोलर सिस्टम जलमीनार का निर्माण कराया गया था, जो 7 माह से खराब पड़ा है, ग्रामीणों ने बताया कि लगभग डेढ़ महीने पूर्व मिस्त्री लमीनार का मोटर खोलकर ले गया था, लेकिन अभी तक मोटर ठीक करके लगाया नहीं है. जलमीनार खराब रहने के कारण शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीण इधर-उधर भटकने के लिए विवश हैं. ग्रामीणों ने जलमीनार मरम्मत करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >