डिजिटल युग में साइबर अपराध से बचाव की दी गयी जानकारी

जामताड़ा. इंटर महिला महाविद्यालय में शनिवार को साइबर सुरक्षा क्लब ने साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया.

संवाददाता, जामताड़ा. इंटर महिला महाविद्यालय में शनिवार को साइबर सुरक्षा क्लब ने साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. इसक शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य तुषार कांति माजी ने किया. उन्होंने कहा कि आज का युग पूरी तरह डिजिटल होता जा रहा है. ऐसे समय में डिजिटल सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर धोखेबाज आम लोगों को लगातार निशाना बना रहे हैं. इसलिए इन खतरों को पहचानना और उनसे बचाव की जानकारी हासिल करना बेहद आवश्यक है. हमारी निर्भरता जितनी डिजिटल माध्यम पर बढ़ रही है, उतना ही सतर्क रहना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जिले में सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में साइबर क्लब का गठन उपायुक्त के प्रयासों का परिणाम है. महाविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल पदाधिकारी अनीता गुप्ता व जैनुल आवेदिन ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया. बताया कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन लेन-देन, ई-मेल और डिजिटल एप्स का उपयोग करते समय कौन-सी सावधानियां बरतनी चाहिए. मौके पर प्राध्यापक काली कुमार घोष, पीएम खां, साथी राय, सुनहरा बानो, आशा पाल, एलिजाबेथ टुडू, देवेश्वर सोरेन, छात्रा नीतू यादव, द्रौपदी किस्कू, सनोई हांसदा, हर्शिला हेंब्रम, सुमिता हेंब्रम, पूजा बास्की, नाजिया खातून, रेशमा खातून, रीता मरांडी आदि थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >