15-16 सितंबर को कई ट्रेनें रद्द, मुगमा-कालूबथान के बीच 7 घंटे का रेल ब्लॉक

मुगमा-कालूबथान में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 15-16 सितंबर को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ के समय में बदलाव. पूरी सूची देखें.

संवाददाता, जामताड़ा: मुगमा और कालूबथान स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग मेंटेनेंस कार्य को लेकर 15 और 16 सितंबर को सात घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इसके कारण आसनसोल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों की जानकारी जारी की है.

दो ट्रेनें दोनों दिन रहेंगी रद्द

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 15 और 16 सितंबर को ट्रेन संख्या 13545/13546 आसनसोल-गया-आसनसोल एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा.

इसी तरह ट्रेन संख्या 63555/63556 आसनसोल-बड़काकाना-आसनसोल मेमू भी दोनों दिन रद्द रहेगी. इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गयी है.

बर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस आसनसोल तक ही चलेगी

ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस का परिचालन भी 15 और 16 सितंबर को प्रभावित रहेगा. दोनों दिन ट्रेन आसनसोल तक ही चलेगी और यहीं से वापस बर्द्धमान के लिए रवाना होगी.

इस बदलाव के कारण हटिया की ओर जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की जरूरत होगी.

15 सितंबर को इन ट्रेनों के समय में बदलाव

15 सितंबर को कई ट्रेनों के परिचालन समय में भी बदलाव किया गया है.

  • 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 60 मिनट विलंब से रवाना होगी.
  • 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 50 मिनट विलंब से चलेगी.
  • 17008 दरभंगा-चारलापल्ली एक्सप्रेस 90 मिनट विलंब से रवाना होगी.
  • 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 75 मिनट विलंब से चलेगी.

16 सितंबर को जम्मू तवी एक्सप्रेस का समय बदला

16 सितंबर को ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 30 मिनट पुनर्निर्धारित समय के अनुसार चलेगी.

रेलवे के इस परिचालन बदलाव का उद्देश्य सिग्नलिंग मेंटेनेंस कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करना है. यात्रियों से अपील की गयी है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन और समय की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >