फाइलेरिया के 27 रोगियों के बीच सफाई किट वितरित

जामताड़ा. सीएचसी, जामताड़ा में फाइलेरिया ग्रसित रोगियों के बीच सफाई के लिए किट का वितरण किया गया.

जामताड़ा. सीएचसी. जामताड़ा में फाइलेरिया ग्रसित रोगियों के बीच सफाई के लिए किट का वितरण किया गया. इस किट में कुल मिलाकर सात सामग्री दी गयी है, जिनमें टब, मग, एंटीबैक्टीरियल साबुन, पाउडर, क्रीम, तोलिया, सेवलन एवं दस्ताना शामिल है. एमपीडब्ल्यू मनोज तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग फाइलेरिया ग्रसित रोगियों को यह सामग्री बिल्कुल नि:शुल्क उपलब्ध करवाता है, ताकि फाइलेरिया से ग्रसित व्यक्ति अपने प्रभावित अंगों का अच्छे ढंग से साफ सफाई कर सकें. मौके पर 27 फलेरिया रोगियों को डेमो के माध्यम से इस किट का इस्तेमाल करने के विषय में बताया गया. रोगियों को बताया कि यदि हम साफ सफाई पर ध्यान दें तो हम निश्चित ही वेक्टर इन्फेक्शन जैसी समस्याओं से बच सकते हैं. मौके पर एमओआइसी डॉ नीलेश कुमार, रूपेश कुमार, कुणाल कुमार, सुबोधन टुडू, कालीपद दास एमपीडब्ल्यू मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >