जमताड़ा विस से भारी लीड ने झामुमो को दिलाई जीत : विधायक

दुमका लोकसभा से महागठबंधन प्रत्याशी की जीत को लेकर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि लगातार दिन-रात मेहनत के कारण जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 44000 वोटों की लीड मिली.

जामताड़ा. दुमका लोकसभा से महागठबंधन प्रत्याशी की जीत को लेकर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि लगातार दिन-रात मेहनत के कारण जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 44000 वोटों की लीड मिली. महागठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन लगभग 39000 वोटों से चुनाव जीत गए. बता दें कि विधायक डॉ इरफान अंसारी अपने विधानसभा चुनाव में लगभग 39000 वोटों से जीत दर्ज की थी. वही मार्जिन से आज फिर से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को भारी शिकस्त दे दी. जामताड़ा में भाजपा की ओर से गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा की थी, लेकिन वैसा परिणाम नहीं दिखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >