वर्दी के नाम पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी, दोषी पुलिसकर्मी जाएंगे जेल : मंत्री

जामताड़ा. देवघर जिले के पालाजोरी में मेराज अंसारी की पुलिस हिरासत में हुई मौत ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है.

संवाददाता, जामताड़ा. देवघर जिले के पालाजोरी में मेराज अंसारी की पुलिस हिरासत में हुई मौत ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि साइबर क्राइम के नाम पर कुछ पुलिस अधिकारी बेवजह निर्दोष लोगों को उठा रहे हैं और थर्ड डिग्री टॉर्चर कर रहे हैं. जामताड़ा में भी ऐसी घटना सामने आई थी, जिस पर उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई की थी, लेकिन अब यह रवैया अन्य जिलों में फैलता दिख रहा है, जो न केवल निंदनीय है, बल्कि लोकतंत्र के खिलाफ भी है. मंत्री ने कहा कि किसी को भी पुलिस कस्टडी में जान से मारने का अधिकार नहीं है. कानून से ऊपर कोई नहीं. कहा कि वर्दी के नाम पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी, दोषी पुलिसकर्मी जेल जायेंगे. दोषी चाहे कोई भी हो, उसे सजा जरूर मिलेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी जानबूझकर हेमंत सोरेन सरकार की छवि खराब करने की साजिश कर रहे हैं. अगर किसी ने अपराध किया भी है, तो कानून के तहत जांच और पूछताछ होनी चाहिए, न कि टॉर्चर और हत्या. सरकार किसी भी कीमत पर ऐसे अमानवीय कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी. मेराज अंसारी को इंसाफ मिलेगा और जिम्मेदार अफसरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. यही लोकतंत्र की असली जीत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >