स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएचसी में कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

जामताड़ा में स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए हमले के विरोध में कुंडहित सीएचसी के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।

कुंडहित. सीएचसी में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार किया. जिला चिकित्सा कर्मचारी संघ, जामताड़ा के आह्वान पर सुबह 9 बजे से अस्पताल परिसर में धरना शुरू किया. चिकित्सकों और कर्मियों ने सदर अस्पताल में हुई घटना की कड़ी निंदा की. प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. कहा कि अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है. इस प्रकार की घटनाओं से स्वास्थ्यकर्मियों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता है. मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बाधा उत्पन्न होती है. विरोधस्वरूप ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया गया. इस कारण इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत संचालित रहीं.

स्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. धरना प्रदर्शन में प्रभारी चिकित्सक डॉ उजाला मुर्मू, बीपीएम लक्ष्मी नारायण गुप्ता, एमपीडब्ल्यू सलीम खान, बीडीएम निर्मल फौजदार, फूल कुमारी हांसदा, श्यामा चौधरी, अरूप मंडल, उत्पल दास, रबिन मिश्रा आदि शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >