नाला. नाला प्रखंड के कालीपहाड़ी, गेड़िया स्वास्थ्य केंद्र में सहिया साथी व एएनएम की कलस्टर बैठक हुई. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी. सहिया साथी ने सभी सहियाओं से कहा कि विभाग की ओर से जो भी दायित्व सौंपा जाता है, उसे तत्परता के साथ समय पर पूरा करना है. सहियाएं सभी प्रकार की पेंडिंग रिपोर्ट कार्यालय में जमा करें. जानकारी दी गयी कि 14 वर्ष से एवं 15 वर्ष से कम के बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण किया जाना है. इसके लिए शिक्षक एवं अभिभावक के साथ समन्वय स्थापित करना है. गाइडलाइंस के अनुसार कार्य करने को कहा. सहिया साथी को जानकारी दी गयी कि छह अप्रैल को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में बैठक होगी. इसमें सभी प्रकार के भौतिक प्रतिवेदन के साथ भाग लेना है.
कलस्टर बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
नाला. नाला प्रखंड के कालीपहाड़ी, गेड़िया स्वास्थ्य केंद्र में सहिया साथी व एएनएम की कलस्टर बैठक हुई.
