दादा-दादी, नाना-नानी को किया गया सम्मानित

फतेहपुर. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

फतेहपुर. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दादा-दादी, नाना नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर सेवानिवृत शिक्षक चंद्रशेखर यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कहा वास्तव में दादा-दादी, नाना नानी हमारे सम्मान समारोह के महत्वपूर्ण अंग है. दादा-दादी, नाना नानी एक बट वृक्ष की तरह बच्चों की देखभाल करते हैं. उनमें शिक्षा, ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, सदाचार का संचार करते हैं. प्रधानाचार्य आनंद कुमार मिश्रा ने कहा आज के बदलते परिवेश और समाज एवं बच्चों के प्रति शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए हम सभी अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने अभिभावकों से कहा आज के समय में दादा दादी, नाना नानी से बच्चे दूर होते जा रहे हैं. आप एक सच्चे अभिभावक तभी बन सकते हैं जब आप बच्चों के प्रति समर्पण होकर समय देंगे. दादा-दादी, नाना-नानी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अजय कुमार महेरिया, प्रमोद मंडल, सुनील महेरिया, डॉ उत्तम कुमार पंडित, रंजीत कुमार मंडल, महावीर मोदी, राधेश्याम यादव, प्रधानाचार्य आनंद कुमार मिश्रा, आचार्य सुबोध महतो, मनोज झा, मदन मोहन, देवाशीष मांजी, अरुण महतो, संजय यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >