धन की देवी मां लक्खी की हुई आराधना

कुंडहित. प्रखंड क्षेत्र में शरद पूर्णिमा पर सोमवार को धन की देवी मां लक्खी की पूजा उत्साह के साथ हुई.

कुंडहित. प्रखंड क्षेत्र में शरद पूर्णिमा पर सोमवार को धन की देवी मां लक्खी की पूजा उत्साह के साथ हुई. मां लक्खी की पूजा पूरे विधिविधान और भक्ति भाव से सम्पन्न हुई. महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर देवी मां की आराधना की. घर-परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. लक्खी मंदिर, जितुहीड़, तुलसीचक, बनकाठी, प्रसादपुर, चंद्रडीह, अम्बा में पूजा मंडपों को सजावट किया गया. पूजा समितियों ने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >