प्रतिमा विसर्जन के साथ ही गणेश महोत्सव का समापन

कायस्थपाड़ा स्थित मेरा समिति की ओर से गुरुवार देर रात भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया.

जामताड़ा. शहर के कायस्थपाड़ा स्थित मेरा समिति की ओर से गुरुवार देर रात भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया. इसके साथ ही गणेश महोत्सव का समापन हुआ. डीजे के धुन के साथ गणपति की प्रतिमा काे पूरे शहर का भ्रमण कराया गया. इसके बाद तालाब में विसर्जन किया गया. मेरा समिति के सदस्य प्रदीप राउत ने बताया कि गणेश महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. भगवान गणेश सभी बाधाओं को दूर करने आते हैं. भगवान गणेश हर साल समृद्धि और सफलता लेकर आते हैं. मौके पर प्रमोद राउत, राजा राउत, विनय राउत, राकेश राउत, ब्रजेश राउत, विष्णु राउत, करण राउत, राजीव राउत, राजेश राउत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >