जामताड़ा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज,गांधी मैदान में गूंजा कदमताल

जामताड़ा के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास जारी है. 15 प्लाटून ने अनुशासन के साथ मार्चपास्ट का अभ्यास किया.


जामताड़ा : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है. गांधी मैदान में जवानों और स्कूली विद्यार्थियों की कदमताल से देशभक्ति का जज्बा नजर आ रहा है. समारोह को भव्य और अनुशासित बनाने के लिए परेड का पूर्वाभ्यास जोर-शोर से चल रहा है.

15 प्लाटून ने किया परेड का अभ्यास

बुधवार को आयोजित अभ्यास में कुल 15 प्लाटून ने हिस्सा लिया.इनमें जिला पुलिस बल, आईआरबी झिलवा, होमगार्ड के जवानों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के प्लाटून और बैंड पार्टी शामिल रहे. जवानों और विद्यार्थियों ने कदमताल, मार्चपास्ट, अनुशासन और परेड की विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया.

अधिकारियों ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

अधिकारियों की निगरानी में सभी प्लाटूनों को परेड को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.अभ्यास के दौरान जवानों और छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया. मुख्य समारोह में परेड को आकर्षक और अनुशासित स्वरूप देने के लिए लगातार रिहर्सल कराया जा रहा है.

13 अगस्त को होगा अंतिम पूर्वाभ्यास

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 13 अगस्त को गांधी मैदान में अंतिम पूर्वाभ्यास होगा. इसमें उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक मुख्य रूप से मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा लेंगे.अंतिम रिहर्सल के दौरान सलामी, मार्चपास्ट सहित समारोह से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >