विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत तेतुलबंधा पंचायत स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में किसान गोष्ठी हुई. गोष्ठी में डीएओ लव कुमार, बीएओ रंजीत कुमार, विजय कुमार एवं कृषक मित्र मनोज दास उपस्थित रहे. इस दौरान किसानों को इस मौसम में वैज्ञानिक खेती, झारखंड मिलेट मिशन योजना के तहत वैकल्पिक खेती की जानकारी दी गयी. वहीं 40 किसानों के बीच चार-चार किलोग्राम कर अरहर के बीज वितरण किया गया. डीएओ ने सभी कृषकों से झारखंड मिलेट मिशन योजना के तहत मोटे अनाज बाजरा, मूंग, सरगुजा, कुर्थी की खेती करने को कहा. कहा कि मडुवा की खेती करने वाले किसानों को 3000 प्रति हेक्टेयर की दर से राशि दी जाएगी. साथ ही खरीफ मौसम में दलहनी फसलों की खेती, फसलों में संकलित उर्वरकों के उपयोग, कम वर्षा की स्थिति में अपनाये जानेवाली वैकल्पिक खेती, कृषि विभाग से उपलब्ध कराया जा रहे उन्नत बीज के बारे में बताया. मौके पर स्मिता शर्मा, सुमन देवी, रेखा देवी, सीमा देवी, लक्ष्मी रानी, लता शर्मा, पूनम देवी, अंजनी शर्मा, अनिता हांसदा, रूबी साह, खुशबू कुमारी, पूनम कुमारी आदि मौजूद थीं.
किसानों के बीच चार-चार किलोग्राम अरहर के बीज वितरित

06 किसानों को बीज देते जिला कृषि पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
Copied link
करमाटांड़ में आयोजित किसान गोष्ठी में 40 किसानों को अरहर के बीज वितरित किए गए। साथ ही झारखंड मिलेट मिशन के तहत मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया।