सीटू के 36वां स्थापना दिवस पर किया झंडोत्तोलन

इस अवसर पर सीटू का झंडा फहराकर संगठन के संघर्षों और उपलब्धियों को याद किया गया.

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ चल रहा देशव्यापी आंदोलन : चंडी दास प्रतिनिधि, जामताड़ा सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) का 36वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया. इस अवसर पर सीटू का झंडा फहराकर संगठन के संघर्षों और उपलब्धियों को याद किया गया. मुख्य कार्यक्रम जामताड़ा स्थित सीपीआइ (एम) पार्टी कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां वरिष्ठ नेता चंडी दास पुरी ने झंडोत्तोलन किया. उन्होंने कहा कि सीटू देश के मेहनतकश मजदूरों की आवाज बनकर लगातार उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है. मजदूरों के शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ संगठन हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहा है, उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) का उल्लेख करते हुए कहा कि मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में सीटू के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा है. मजदूर एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं. सीटू के पश्चिम संथाल परगना क्षेत्रीय सचिव लखन लाल मंडल ने संगठन के 36 वर्षों के संघर्षपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि स्थापना काल से ही सीटू मजदूरों के हक, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर आंदोलनरत रही है तथा आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा. मौके पर सचिन राणा, अनूप सरखेल, दुबराज भंडारी, इब्राहिम अंसारी, अशोक भंडारी, महेंद्र रावत सहित अन्य उपस्थित रहे. स्थापना दिवस पर दूसरा कार्यक्रम फतेहपुर क्षेत्र के पहाड़गोड़ा में लखन लाल मंडल के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने संगठन का झंडा फहराकर मजदूर एकता व अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >