पांच लोगों पर अवैध रूप से बिजली जलाने का मामला दर्ज

फतेहपुर. बिजली विभाग के एसडीओ संतोष मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को फतेहपुर और खिजुरिया गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया.

फतेहपुर. बिजली विभाग के एसडीओ संतोष मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को फतेहपुर और खिजुरिया गांव में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पांच लोगों को अवैध रूप से बिजली जलाते पकड़ा. फतेहपुर के चंदन साव और नयनतारा टुडू अपने दुकान में एलटी लाइन में टोका लगाकर बिजली चोरी करते पाए गए. वहीं लालबहादुर मंडल अपने मकान में मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़े गए. खिजुरिया गांव के परमानंद पंडित और इसराइल अंसारी भी मीटर बाईपास व टोका लगाकर बिजली चोरी करते पाए गए. विभाग ने जांच के बाद इन सभी के खिलाफ फतेहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. चोरी के कारण क्षति के रूप में क्रमशः 7001, 12501 और 6847 रुपये का आकलन किया गया है. छापेमारी दल में रंजीत गोरांई, अशोक रविदास, महेंद्र पंडित, प्रेमकांत यादव और सत्यदेव पंडित शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >