चिरेका के पांच कर्मियों को मिला मैन ऑफ द मंथ का अवार्ड

चिरेका के पांच कर्मचारियों को मार्च के लिए मैन ऑफ द मंथ का अवार्ड प्रदान किया गया.

मिहिजाम. चिरेका के पांच कर्मचारियों को मार्च के लिए मैन ऑफ द मंथ का अवार्ड प्रदान किया गया. इनमें श्रीकांत कर्मकार, पवित्र मंडल, नवीन सिंह, दीनानाथ प्रसाद व अनिंदा घोष शामिल हैं. इन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार इनके असाधारण प्रदर्शन और समर्पित योगदान के लिए दिया गया है. कुशल और ईमानदार कर्मचारी कर्मकार को नव स्थापित स्वचालित वाइंडिग मशीन रोबोटैपिंग के क्षेत्र में अच्छा ज्ञान प्राप्त है. इन्होंने 2024 मार्च में बिना किसी बाधा के 150 से अधिक काॅइल्स को इंसुलेट किया है. पवित्र मंडल व्हील शाॅप में डब्ल्यू एजी नौ और डब्ल्यू एपी फाइप लोको के एक्सल बाॅक्स बियरिंग प्रेसिंग में महत्वपूर्ण योगदान है. दीनानाथ प्रसाद ने निरीक्षण सेल की ओर से दी. अनिंदा घोष ने लंबित ऑडिट मामले को शीघ्र निपटान के साथ-साथ अंतिम रूप देने में सहायता की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >