बाजार में बिजली के खंभे में लगी आग, अफरा-तफरी

जामताड़ा. शहर में बिजली की लचर व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है.

जामताड़ा. शहर में बिजली की लचर व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है. सोमवार की सुबह जामताड़ा बाजार में दुर्गा मंदिर के समीप एक बिजली खंभे में अचानक आग लग गयी. आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खंभे से अचानक चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते उसमें आग लग गयी. युवा समाजसेवी अकाश साव ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. कहा कि शहर में आए दिन बिजली के खंभों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन विभाग पर गंभीर नहीं है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों और खंभों की जांच कर मरम्मत कराने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >