फतेहपुर-11 ने केंदुआटांड़ को सात विकेट से किया पराजित

फतेहपुर. सांसद खेल महोत्सव के तहत चौकुंदा गांव में एक दिवसीय फटाफट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ.

फतेहपुर. सांसद खेल महोत्सव के तहत चौकुंदा गांव में एक दिवसीय फटाफट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. कहा कि अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम लोकसभा स्तर पर खेलेगी. राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा पुरस्कार भेंट करेंगे. उद्घाटन मैच फतेहपुर टाइगर-11 और केंदुआटांड़ एकादश के बीच पांच-पांच ओवर का खेला गया. फतेहपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केंदुआटांड़ की टीम ने दो विकेट खोकर 27 रन बनाए. जवाबी पारी में चार ओवर में ही तीन विकेट खोकर 28 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की. मैच में कुल 8 टीमों ने भाग लिया. मौके पर कमेटी के सदस्य जगत नारायण मंडल, प्रसनजीत मंडल, प्रकाश यादव, विष्णु मंडल, गोविंद सिंह, पलटू यादव, दशरथ कोल, भावेश मंडल, विक्रम मंडल, भागीरथ यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >