एमपीसीएस के सशक्त होने से किसानों को होगा फायदा : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में सिदो-कान्हू कृषि वनोपज, जिला सहकारी संघ लिमिटेड के सौजन्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ.

संवाददाता जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में सिदो-कान्हू कृषि वनोपज, जिला सहकारी संघ लिमिटेड के सौजन्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें सभी लैंप्सों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यशाला का शुभारंभ डीसी रवि आनंद, डीएफओ राहुल कुमार, डीएओ लव कुमार, डीसीओ सुजीत कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक सिद्धकोफेड रांची के रंजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. डीसी ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. एमपीसीएस के सशक्त होने से किसानों को उत्पादन से लेकर विपणन तक सहयोग मिलेगा. आजीविका के नये अवसर खुलेंगे. उन्होंने समितियों को नवाचार की तकनीक अपनाने, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली से पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया. साथ ही जलवायु-स्मार्ट खेती, ऑर्गेनिक उत्पाद और मूल्य संवर्धन पर बल दिया. डीसी ने सभी लैंप्सों को सिद्धकोफेड से जुड़कर सदस्यता लेने की अपील की. डीएफओ ने भी सिद्धकोफेड के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए. डीएओ ने कृषि से संबंधित व डीसीओ ने सहकारी संघ से जुड़े बिंदुओं की जानकारी दी. डीसी व अन्य ने चार किसानों के बीच रबी फसल के लिए गेहूं के बीज का वितरण किया. लैंप्सों के सहकारी संघ में सदस्यता प्रमाण-पत्र के अलावा चार लैंप्सों के बीच खाद लाइसेंस का वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >