खेती के लिए आधुनिक तकनीक अपनाएं किसान : डीएओ

नारायणपुर. जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने बुधुडीह गांव में शुक्रवार को किसानों के खेतों में स्थापित ड्रिप सिंचाई प्रणाली का निरीक्षण किया.

नारायणपुर. जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने बुधुडीह गांव में शुक्रवार को किसानों के खेतों में स्थापित ड्रिप सिंचाई प्रणाली का निरीक्षण किया. उन्होंने खेतों में पानी की बचत और सिंचाई के कार्यप्रणाली का अवलोकन किया. किसानों के मेहनत की सराहना की. बुधुडीह के प्रगतिशील किसान हेमंत कुमार सेन, राजेश यादव और रक्षा देवी ने मिलकर लगभग 730 एकड़ भूमि में ड्रिप तकनीक का उपयोग करते हुए खेती की है, जिससे फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गयी है. लव कुमार ने कहा कि ड्रिप सिंचाई जल संरक्षण और फसल उत्पादन दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है. उन्होंने अन्य किसानों से अपील की कि वे भी इस आधुनिक तकनीक को अपनाएं, ताकि खेती अधिक लाभकारी बन सके. उन्होंने ड्रिप सिस्टम लगाने वाली कंपनी के कार्य को भी संतोषजनक बताया. बताया कि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे सफल मॉडल विकसित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >