किसानों ने पीएम धन धान्य कृषि योजना को सराहा

नारायणपुर. किसान मित्रों ने शनिवार को प्रखंड सभागार में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली से शुभारंभ किये गये पीएम धन धान्य कृषि योजना का सीधा प्रसारण देखा.

नारायणपुर. किसान मित्रों ने शनिवार को प्रखंड सभागार में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली से शुभारंभ किये गये पीएम धन धान्य कृषि योजना का सीधा प्रसारण देखा. उपस्थित किसान मित्रों ने सरकार के इस कदम की सराहना की. बीटीएम ने बताया कि यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज, सिंचाई सुविधा व बाजार तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराई जायेगी. सूचना पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नयी दिशा देगी. मौके पर नरेश सोरेन, मो महफूज अंसारी, सहादत अली, गणेश मंडल, अबोध पंडित, परेश चंद्र दास सहित दर्जनों किसान मित्र मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >