14 लाभुकों के बीच अनुदान पर बंटा सुकर

प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय फतेहपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत 14 लाभुकों के बीच अनुदान पर सुकर का वितरण किया गया.

फतेहपुर. प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय फतेहपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत 14 लाभुकों के बीच अनुदान पर सुकर का वितरण किया गया. इस दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष परेश यादव, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार मौजूद थे. प्रत्येक लाभुकों के बीच चार मादा एवं एक नर सुकर प्रदान किया गया. सात लाभुकों को 90 प्रतिशत एवं सात लाभुकों को 75 प्रतिशत अनुदान पर 14 यूनिट का वितरण किया गया. मौके पर पशु वितरक संजय साह, पशु मित्र नरेश बाउरी, नवीन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >