उउवि कालाझरिया में सैकड़ों छात्रों की हुई नेत्र जांच

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया में जिला अंधापन नियंत्रण समिति जामताड़ा के सौजन्य से छात्रों की नेत्र जांच की गयी.

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया में जिला अंधापन नियंत्रण समिति जामताड़ा के सौजन्य से छात्रों के नेत्र जांच की गयी. जिला अंधापन नियंत्रण समिति जामताड़ा के नेत्र पदाधिकारी डॉ अशोक चौधरी एवं नेत्र सहायक जितेंद्र कुमार वर्मा ने सैकड़ों छात्रों के नेत्र की जांच की.18 बच्चों में नेत्र दोष पाया गया एवं 15 बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया. नेत्र बचाव से संबंधित विस्तार से सुझाव दिया गया. वहीं रसोईया निर्मला देवी को जांचोपरांत निशुल्क चश्मा भी प्रदान किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक चिन्मय सुधाकर, पूर्व प्रधानाध्यापक खुर्शीद अनवर आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >