एसआईआर में मतदाता सूची की होगी छंटाई, न अयोग्य जुड़ेगा नाम न पात्र छूटेगा

मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए. प्रशासन का लक्ष्य है कि किसी भी अयोग्य मतदाता का नाम सूची में न हो और कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे. दावों और आपत्तियों का नियमानुसार सत्यापन किया जा रहा है.

प्रतिनिधि, नारायणपुर : मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को चंपापुर और बंदरचुवा पंचायत भवन में विशेष शिविर आयोजित किया गया. शिविर में निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावा-आपत्ति से संबंधित मामलों की बारी-बारी से सुनवाई की गई.

दस्तावेजों की हुई जांच

इस दौरान मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. सत्यापन के बाद संबंधित दस्तावेजों एवं मामलों को निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया गया.

पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ निष्पादन

चंपापुर पंचायत भवन में आयोजित शिविर का नेतृत्व बीडीओ कमलेश कुमार दास ने किया. वहीं बंदरचुवा पंचायत भवन में सीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी देवराज गुप्ता की मौजूदगी में दावा-आपत्ति के मामलों का निष्पादन किया गया. शिविर में पहुंचे मतदाताओं से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कागजात प्राप्त किए गए.

न अयोग्य का नाम जुड़े, न पात्र छूटे

मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को साफ-सुथरा, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है. प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी अयोग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल न हो और कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे.

दस्तावेजों का किया जा रहा सत्यापन

दावा-आपत्ति से जुड़े प्रत्येक मामले की नियमानुसार जांच और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है. विशेष शिविर के माध्यम से नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपने पक्ष में दस्तावेज प्रस्तुत करने का सीधा अवसर मिला. अधिकारियों ने कहा कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए टीम लगातार कार्य कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >