स्वासथ्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के बीच बांटे सहायक उपकरण

नारायणपुर में रविवार को मेगा दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मुख्य अतिथि उपस्थित थे, उनके नेतृत्व में दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, कृत्रिम हाथ-पांव, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया.

दिव्यांगों और महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता : डॉ इरफान प्रतिनिधि, नारायणपुर नारायणपुर में रविवार को मेगा दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मुख्य अतिथि उपस्थित थे, उनके नेतृत्व में दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, कृत्रिम हाथ-पांव, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. मंत्री ने कहा कि इस जनहितकारी आयोजन की प्रेरणा पूर्व सांसद फुरकान अंसारी से मिली है. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सम्मान के साथ पहुंचाना ही असली विकास है. मंत्री ने घोषणा की कि पूरे झारखंड में इसी तरह के और शिविर लगाये जायेंगे, ताकि कोई भी जरूरतमंद पीछे न रह जाये. उन्होंने कहा कि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से आंखों की बीमारियां बढ़ रही हैं, इसलिए जल्द ही नारायणपुर में नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसका लाभ पूरे जामताड़ा जिले के लोगों को मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान दर्जनों दिव्यांग बहनों को स्कूटी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रोत्साहित किया गया. मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के लिए यह पहल प्रेरणादायी है. समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने का जीवंत उदाहरण है. मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, नारायणपुर कांग्रेस अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, कांग्रेस नेत्री शबाना खातून, बीरबल अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >