योजनाओं में अनियमितता के आरोप में रोजगार सेवक व जेइ को लगा जुर्माना

नारायणपुर. विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को मनरेगा (अब जी राम जी) से संचालित विभिन्न योजनाओं की पंचायत स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण सह जनसुनवाई हुई.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को मनरेगा (अब जी राम जी) से संचालित विभिन्न योजनाओं की पंचायत स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण सह जनसुनवाई हुई. जनसुनवाई डाभाकेंद्र, दिघारी, चंपापुर, देवलबाड़ी, चंदाडीह-लखनपुर व झिलुवा पंचायतों में संपन्न हुई. जनसुनवाई में प्रखंड से राजेंद्र प्रसाद सिंह, शिशु धीवर, अजय दास, अमरेंद्र झा, लाल मोहम्मद शामिल हुए. ग्रामीणों की उपस्थिति में योजनाओं से संबंधित अभिलेखों की जांच की गयी. योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर चर्चा की गयी. इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई, जिस पर संबंधित कर्मियों से जवाब-तलब किया गया. सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पाया कि कई योजनाओं में सूचना पट्ट नहीं लगाए गए हैं, जिससे योजना की लागत, कार्य की अवधि और मजदूरी से संबंधित जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं हो सका. कुछ मामलों में कार्य की प्रगति की तुलना में अधिक राशि की निकासी की बात सामने आई. कई स्थानों पर जॉब कार्ड उपलब्ध नहीं पाए गए, वहीं मापी पुस्तिका और मास्टर रोल के अभाव में कार्य की वास्तविक माप और मजदूरों की उपस्थिति की पुष्टि नहीं हो सकी. इन सभी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित रोजगार सेवक और जेइ पर जुर्माना लगाया गया. मौके पर मुखिया चंपा देवी, बबलू किस्कू, नुनुलाल सोरेन ने ग्रामीणों की समस्याएं सामने रखीं. मौके पर रोजगार सेवक अनिल चौधरी, राधेश्याम पंडित, विष्णु सोरेन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >