मिहिजाम में 20 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

मिहिजाम. नगर व ग्रामीण इलाके में ठप हुई बिजली आपूर्ति 20 घंटे के बाद बहाल हो पायी.

मिहिजाम. नगर व ग्रामीण इलाके में ठप हुई बिजली आपूर्ति 20 घंटे के बाद बहाल हो पायी. सोमवार की रात्रि आयी तेज आंधी व बारिश से जामताड़ा-मिहिजाम के बीच विद्युत संचरण लाइन में कई स्थानों पर खराबी आ गयी थी. लोगों को पूरी रात अंधेरे का सामना करना पड़ा. मंगलवार की संध्या करीब 4 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो पायी. इस बीच बिजली के आने-जाने का खेल भी चलता रहा. बिजली नहीं रहने से लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर का बैटरी भी जवाब दे दिया था. मोबाइल भी चार्ज करना मुश्किल हो गया था. बताया गया कि बोदमा के निकट इंसुलेटर जलने व 33 केवी लाइन में कई स्थानों पर उपकरणों को नुकसान पहुंचा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >