ईई ने चिरूडीह में की निर्माणाधीन जलमीनार की जांच

नारायणपुर. पीएचइडी की टीम ने पोस्ता पंचायत अंतर्गत चिरूडीह गांव में जलापूर्ति योजना के तहत निर्माणाधीन जलमीनार का बुधवार को निरीक्षण किया.

नारायणपुर. पीएचइडी की टीम ने पोस्ता पंचायत अंतर्गत चिरूडीह गांव में जलापूर्ति योजना के तहत निर्माणाधीन जलमीनार का बुधवार को निरीक्षण किया. ईई अनूप कुमार महतो व एइ अशोक पासवान ने संयुक्त रूप से निर्माण में प्रगति और गुणवत्ता की जांच की. जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान राजू राय ने डीसी के जनता दरबार में जलमीनार निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुछ निर्माण तय मानकों के अनुरूप नहीं है. इस पर उन्होंने संवेदक के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि कार्य पूरी गुणवत्ता और मानक के अनुरूप करें. अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी. निरीक्षण के दौरान एइ संतोष कुमार महतो, प्रोजेक्ट इंजीनियर नरेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर साजिद इमाम, प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद, ग्राम प्रधान राजू राय, जलसहिया यशोदा देवी व संजू देवी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >