जमकर बारिश होने से धनरोपनी जुटे किसान

नाला में गुरुवार की दोपहर से जमकर शुरू हुई बारिश शुक्रवार तक हुई. इससे खेतों में लबालब पानी भर गया.

नाला. नाला में गुरुवार की दोपहर से जमकर शुरू हुई बारिश शुक्रवार तक हुई. इससे खेतों में लबालब पानी भर गया. किसानों के चेहरे में खुशी से खिल उठे हैं. गुरुवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम एक बार सुहावना हो गया. प्रखंड क्षेत्र में कुछ दिनों से कुछ हिस्सों में बारिश नहीं होने की वजह से धान के खेत सूखने लगे थे. इससे किसान काफी चिंतित थे. इस बारिश के बाद धान के बिचड़े में जान आ गयी है, जिससे किसान काफी खुश हैं. किसान धनरोपनी में जुट गये हैं. यही नहीं तालाब भर जाने से भी मछुआर काफी खुश हैं. मछली पालक अपने तालाबों में मछली का जीरा डाल पायेंगे. बारिश से शीला नदी, अजय नदी, कुरुली नदी उफान पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >