दर्जनों युवाओं ने स्पीकर के समक्ष ली झामुमो की सदस्यता

विजयपुर, गुंदलीडीह, लायकापुर गांव के दर्जनों युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ली.

नाला. नाला विधानसभा क्षेत्र के विजयपुर, गुंदलीडीह, लायकापुर गांव के दर्जनों युवाओं ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के विकास कार्य एवं वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार से प्रभावित होकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. विधानसभा अध्यक्ष ने अपने बड़वा स्थित आवास पर सभी युवाओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. कहा कि पार्टी का सदस्य बन जाना ही काफी नहीं है, आप सभी को पार्टी के सिद्धांतों को आत्मसात कर पार्टी के हित में कार्य करना है. झामुमो मां माटी की पार्टी है. हमेशा गरीब किसान मजदूर के हितों के लिए लड़ती है. इसलिए आपको अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि मेरे हित की रक्षा किस पार्टी में संभव होगा. इस दौरान मिठुन सोरेन, मधुसूदन वाद्यकर, तपन वाद्यकर, खोकन वाद्यकर, मिलन वाद्यकर, उज्ज्वल पाल, मंचन पातर समेत दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कहा कि हम सब पार्टी हित के लिए कार्य करेंगे. मौके पर जिला सचिव परेश यादव, विश्वनाथ कांड़ी, जवाहर मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >