सोशल मीडिया पर किसी तरह की भ्रामक सूचना नहीं फैलायें - थाना प्रभारी

बिंदापाथर थाना परिसर में दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने की।

प्रतिनिधि, बिंदापाथर. दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को बिंदापाथर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने की. बैठक में दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, नागरिक और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे. बिजली, साफ-सफाई और डीजे पर प्रतिबंध जैसे विषयों पर चर्चा हुई. आयोजकों से अपील की गई कि वे पर्व को पारंपरिक और सांस्कृतिक मर्यादाओं के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं. प्रशासन सहयोग करेगा, लेकिन दिशा-निर्देशों का पालन करना आयोजकों की जिम्मेदारी है. सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह न फैलाने की हिदायत दी गई. किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत थाने को सूचित करने को कहा गया. मौके पर जिप सदस्य वंदना देवी, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, मुखिया प्रवास कुमार हेंब्रम, नदियानंद सिंह, अभय सिंह, ठाकुरमणी सिंह, जनार्दन भंडारी, दामोदर राय, बलराम गोस्वामी, रोबिन सिंह, निपेन सिंह, श्यामलाल टुडू, सुभाष यादव, भरत गोराई, राजकुमार यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >