15 से 22 तक चलेगा दिव्यांग बच्चों का नामांकन अभियान

विद्यासागर के राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के नामांकन अभियान और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई।

विद्यासागर. राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय में बुधवार को मासिक बैठक हुई. दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विशेष नामांकन अभियान की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीइइओ सर्किल मरांडी ने की, जबकि संचालन बीपीओ सावित्री किस्कू ने किया. बैठक में अपार आइडी निर्माण, शिक्षक बायोमेट्रिक उपस्थिति, ई-विद्यावाहिनी में छात्र उपस्थिति अपलोड, एमडीएम, प्रयास कार्यक्रम, प्रोजेक्ट रेल, एफएलएन, ज्ञानसेतु, यू-डायस प्लस, विद्यार्थियों के बैंक खाते, आधार सीडिंग, एनीमिया मुक्त भारत, आइएफए टैबलेट वितरण, ईको क्लब गठन, "एक पेड़ मां के नाम 3.0 " अभियान, एसएमसी पुनर्गठन, ई-कल्याण पोर्टल, साइकिल वितरण योजना की समीक्षा हुई. सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया गया. शिक्षक विद्या सागर एवं रिसोर्स शिक्षक शशि शेखर ने बताया कि 15 से 22 जुलाई तक दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा. मौके पर जेएनवी के शिक्षक मो मुस्तकीम ने कक्षा पांच के विद्यार्थियों का जेएनवी प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण कराने का आग्रह किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jiyaram murmu

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >