जामताड़ा. भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिला प्रभारी निवास मंडल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी रिफॉर्म को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई. जिले के दोनों विधानसभा में होने वाले विधानसभा सम्मेलन में सभी व्यवसायिक, कुटीर उद्योग, सामाजिक लोग सम्मिलित होकर जीएसटी रिफॉर्म एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए अपना पक्ष रखेंगें. वहीं, जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आत्मनिर्भर भारत को लेकर दोनों विधानसभा में विधानसभा सम्मेलन होना तय हुआ है. 13 अक्तूबर जामताड़ा विधानसभा में 15 अक्तूबर को नाला विधानसभा में यह सम्मेलन होगा. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी जामताड़ा में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी. नाला विधानसभा में होने वाले सम्मेलन में पूर्व सांसद रविंद्र पांडे मौजूद रहेंगे और विकास महतो दोनों स्थान पर वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे. मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, तरूण गुप्ता, माधव चंद्र महतो, मनीष दुबे, सुनील कुमार हांसदा, विनोद मंडल, कमल गुप्ता, सुरेश राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
