श्रद्धालुओं ने मां मनसा की प्रतिमा का किया विसर्जन

कुंडहित. मां मनसा की पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिदिन जारी है.

कुंडहित. मां मनसा की पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिदिन जारी है. श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और जयकारों के साथ मां मनसा की प्रतिमाओं का जलाशयों में विसर्जित किया. मान्यता है कि भादो महीने के प्रत्येक मंगलवार को विशेष पूजा की जाती है, जिसके लिए श्रद्धालु पहले से विशेष तैयारी करते हैं. इन दिनों बड़ी संख्या में रिश्तेदारों और अतिथियों के आने से गांवों की गलियां गुलजार हो उठती है. फिलहाल, जिन गांवों में पूजा संपन्न हो चुकी है, वहां प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू है. अब तक अंबा, शिवराम, नगरी समेत दर्जनों गांवों में प्रतिमा का विसर्जन किया जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >