मंदिरों में महागौरी की पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड में दुर्गापूजा हर्षोल्लास के साथ हो रही है. मां दुर्गा की पूजा 11 मंदिरों में हो रही है.

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड में दुर्गापूजा हर्षोल्लास के साथ हो रही है. मां दुर्गा की पूजा 11 मंदिरों में हो रही है. मंगलवार को महाअष्टमी पर सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी और पूजा-अर्चना की. बुधवार को महानवमी व गुरुवार को महादशमी मनायी जायेगी. वहीं पीडब्ल्यूआई दुर्गा मंडप परिसर में नवमी तक डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया है. डांडिया महोत्सव में महिलाओं व बच्चों की भागीदारी अधिक रहने के कारण पीडब्ल्यूआइ समिति की ओर से काफी अच्छी व्यवस्था की गयी है. डांडिया महोत्सव में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिल रही है. पूजा को लेकर मंगलवार को भी बाजार में चहल पहल रही. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने देर शाम तक जमकर खरीदारी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >