जामताड़ा. छात्र आंदोलन के 24 जिला भ्रमण के क्रम में देवेंद्र नाथ महतो का गुरुवार को जामताड़ा आगमन होगा. इस दौरान शाम 4 बजे से छात्र मार्च निकाला जाएगा.
आयोजकों के अनुसार छात्र मार्च पोसाई मोड़ से शुरू होकर गांधी चौक, सुभाष चौक और टावर चौक होते हुए इंदिरा चौक पहुंचेगा. कार्यक्रम को लेकर जामताड़ा के छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है.
छात्र एकता और अधिकारों का उठेगा मुद्दा
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र एकता को मजबूत करना और छात्रों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को आवाज देना है. मार्च के दौरान "छात्र एकता-हमारी ताकत" का संदेश दिया जाएगा.
सोशल मीडिया पर भी प्रचार
कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर #DevendraNathMahto, #ChhatraAndolan और #Jamtara हैशटैग के साथ प्रचार किया जा रहा है. आयोजकों ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.
