बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा से ही समाज का विकास संभव है : सीओ

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में शनिवार को बेटी पढ़ाओ–बेटी बचाओ को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड सभागार में शनिवार को बेटी पढ़ाओ–बेटी बचाओ को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न और बाल शोषण जैसे सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी रोकथाम के प्रति जागरुकता बढ़ाना रहा. सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ देवराज गुप्ता ने कहा कि बेटी पढ़ाओ–बेटी बचाओ केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन है, जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है. बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण से ही समाज का समुचित विकास संभव है. महिला पर्यवेक्षिका नियति दास ने बाल विवाह निषेध अधिनियम, महिला उत्पीड़न और बालिका शोषण से जुड़े कानूनों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में आंगनबाड़ी सेविकाएं तुरंत पहल कर सकती हैं. पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है. रेखा देवी ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और अभिभावकों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया. इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए. वहीं बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सतत प्रयास करने का संकल्प लिया. मौके पर एमओआइसी डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, महिला पर्यवेक्षिका रेखा देवी सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >