मिहिजाम में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

मिहिजाम. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मिहिजाम नगर भवन व गोराइनाला मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ.

प्रतिनिधि, मिहिजाम. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मिहिजाम नगर भवन व गोराइनाला मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. प्रशिक्षण के जिला संयोजक मितेश साह ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि मार्च से ही सभी मंडलो में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है. बताया कि हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमे प्रत्येक 3 वर्षों में सदस्यता अभियान चलाया जाता है. प्रथम सत्र में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि संगठन के सुचारू संचालन व अनुशासन बनाये रखने के लिए सफल कार्यपद्धति की आवश्यकता होती है. प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने अंत्योदय से संतृप्ति विषय पर कहा कि हमारी पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय है. उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगो की चिंता करती है. इससे पूर्व उद्घाटन सत्र का संचालन मिहिजाम नगर के महामंत्री अजीत पासवान ने किया. उक्त तीनों सत्र में नगर अध्यक्ष लोकेश महतो, मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल वर्ग संचालनकर्ता के रूप में उपस्थित रहे. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी, जिला मंत्री संजू देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन, भाजपा नेता कमल गुप्ता, प्रकाश रजक, विनीत यादव, शुभम साव, ओमप्रकाश साह सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >