डालसा ने मुफ्त कानूनी सहायता के लिए किया जागरूक

नारायणपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में जागरुकता शिविर लगाया गया.

नारायणपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में जागरुकता शिविर लगाया गया. पीएलवी प्रदीप कुमार रजक व विजय कुमार मंडल ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा से संरक्षण तथा नालसा की “आशा” योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी. पीएलवी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद डालसा के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं. शिविर में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के संबंध में जागरूक किया गया. बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है. लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा लड़कों की 21 वर्ष निर्धारित की गयी है. लोगों से अपील की कि वे बाल विवाह रोकने में प्रशासन का सहयोग करें. ऐसी किसी भी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा हेल्पलाइन 15100 पर दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >