मिहिजाम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, गूंजा रवींद्र संगीत

मिहिजाम. नगर के बेसिक स्कूल प्रांगण में झारखंड बंगाली समिति मिहिजाम शाखा की ओर से भव्य रविंद्र नजरूल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, मिहिजाम. नगर के बेसिक स्कूल प्रांगण में झारखंड बंगाली समिति मिहिजाम शाखा की ओर से भव्य रविंद्र नजरूल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति की धूम रही. सांस्कृतिक संध्या में बंगाली साहित्य, संगीत और सांस्कृति की समृ़द्ध परंपरा का जीवंत रूप को प्रस्तुत किया. मौके पर नटराज डांस अकादमी, सरोजा पल्लवा नृत्य अकादमी तथा अन्य प्रतिभाशाली बच्चों ने नृत्य संगीत, श्रुतिनाटक और गिटारवादन की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रूपनारायणपुर कला मंदिर संगीत समूह की ओर से प्रस्तुत रविंद्र संगीत व नजरूल गीत रहा, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी, उपाध्यक्ष महावीर राय थे. मौके पर वार्ड पार्षद मनीषा महतो, संजू महतो, शांति देवी, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रो. कैलाश प्रसाद साव, बेबी सरकार, इरादेव सरकार, अरुण दास, प्रो. कृष्ण कुमार द्विवेदी आदि शामिल हुए. इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गादास भंडारी, डॉ पार्थो बोस, कंचन गोपाल मंडल, चंचल राय आदि ने राज्य सरकार से विद्यालयों में बांग्ला साहित्य के शिक्षकों की संख्या में वृद्धि करने की अपील की. मंच संचालन रौशनी मुखर्जी ने किया. समिति ने वरिष्ठ नागरिक कविता वसु एवं आलो मुखर्जी को सम्मानित किया. मौके पर नूपुर सरकार, प्रिंयका दास, पार्थ दास, सुकुमार मंडल, सि़द्धू दास, बबूल घोष सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >