बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान

नाला. प्रखंड में बिजली की लचर व्यवस्था से मंगलवार की रात से आम उपभोक्ता परेशान हैं.

नाला. प्रखंड में बिजली की लचर व्यवस्था से मंगलवार की रात से आम उपभोक्ता परेशान हैं. मंगलवार को दिन भर बिजली आती जाती रही. शाम में लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे. रात में फिर बारिश शुरु होते ही बिजली काट दी गयी, जो बुधवार दोपहर तक वही स्थिति बनी रही. बिजली गुल हो जाने से इस फीडर से जुड़े कुंजबोना, रांगामटिया, हदलबांक, मोहजोड़ी, चकठाड़ी, खामार आदि गांवों में अंधेरा छाया रहा. कभी 33 हजार तो कभी 11 हजार लाइन में खराबी होना आम बात हो गयी है. उपभोक्ताओं की माने तो जून माह शुरू होते ही बिजली की इस प्रकार की आंख मिचौनी जारी है. इस व्यवस्था से लोगों को घरेलू कार्य के अलावा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भारी असुविधा हो रही है. वहीं बरसात के समय में बिजली नहीं रहने से लोगों काफी असुविधा झेलना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >