जल्दबाजी में हाजियों को हज पर भेजना साजिश : डॉ इरफान

केंद्र ने तुगलकी फरमान किया है जारी

जामताड़ा. हज यात्रा 2024 को लेकर विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरे चरण में ही हार स्वीकार कर चुकी है. इसलिए देश के लाखों हज यात्री के लिए तुगलकी फरमान जारी किया है. हज में पर्याप्त समय है, बावजूद हज यात्रियों को वोट से वंचित कर उन्हें पहले से भेजा जा रहा है. कहा लाखों लोग हज पर जायेंगे, उनके वोट नहीं दे पाने का सीधा लाभ भाजपा को मिलेगा. जल्दबाजी में हाजियों को हज पर भेजना गहरी साजिश है. उन्होंने कहा कि लाखों लोग मतदान नहीं कर पायेंगे, जिससे पोलिंग प्रतिशत कम होगा. चुनाव आयोग से मैं मांग करता हूं कि संज्ञान में लेकर हज पर जाने वाले यात्रियों की तिथि मतदान के बाद तय की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >