मिहिजाम में श्रमिक नेता के निधन पर शोक

चित्तरंजन में श्रमिक नेता व सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय रहे रंजीत दास (75) का बुधवार को निधन हो गया.

मिहिजाम. चित्तरंजन में श्रमिक नेता व सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय रहे रंजीत दास (75) का बुधवार को निधन हो गया. बताया जाता है कि चित्तरंजन में इंटक में श्रमिक आंदोलन को रंजीत दास ने धार दी थी. उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों ने श्रमिक आंदोलन चलाया था. रंजीत दास काफी समय से बीमार चल रहे थे. रेलनगरी के इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >