24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन

नारायणपुर. पबिया स्थित मंझलाडीह गांव में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया.

नारायणपुर. पबिया स्थित मंझलाडीह गांव में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया. यह आयोजन भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. ग्रामीणों ने वीरेंद्र मंडल का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के समापन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. हरिनाम संकीर्तन जैसे आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं. आध्यात्मिकता के माध्यम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने ग्रामवासियों के इस आयोजन की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया. मौके पर राजीव मंडल, गणेश मंडल, रूद्र मंडल, मिहिर मंडल, मनोज मंडल, धरनी मंडल, बनमली मंडल, शिबू मंडल, किशन मंडल मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >