संवाददाता, जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार ने समाहरणालय ””ए”” ब्लॉक का निरीक्षण किया. दोनों सभागार, झारनेट कक्ष, द्वितीय एवं तृतीय तल पर बने कक्ष व शौचालय का जायजा लिया. जेरेडा द्वारा अधिष्ठापित सोलर सिस्टम सहित छत पर उगे झाड़ियों एवं पानी टंकी की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने झारनेट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में सौंदर्यीकरण का जायजा लिया. साथ ही अप्रयुक्त सामग्रियों को अन्यत्र व्यवस्थित रखने को कहा. समाहरणालय ””ए”” ब्लॉक के द्वितीय एवं तृतीय तल के छत पर लगाए गए सोलर सिस्टम की कार्यशीलता की जानकारी ली, उसे शीघ्र फंक्शनल कराने का निर्देश दिया. सभागार में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने परिसर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने को कहा. मौके पर प्रभारी नजारत उप समाहर्ता विकेश कुणाल प्रजापति मौजूद थे.
छत पर लगे पानी टंकी का करें सफाई : डीसी
जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार ने समाहरणालय ''ए'' ब्लॉक का निरीक्षण किया.
