स्कूल के स्थापना दिवस पर बच्चों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां

चित्तरंजन रेल नगरी स्थित बर्नपुर रिवर साइड स्कूल ने अपने 17वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया.

प्रतिनिधि, मिहिजाम. चित्तरंजन रेल नगरी स्थित बर्नपुर रिवर साइड स्कूल ने अपने 17वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया. इस खास मौके पर विद्यालय के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह को रंगीन बनाया और सामाजिक संदेश भी दिया. बच्चों की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में चिरेका महाप्रबंधक, श्री हितेंद्र मल्होत्रा और सम्मानित अतिथि, चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष, श्रीमती नमिता मल्होत्रा ने मंच पर आकर बच्चों को सम्मानित किया और उनके अद्भुत प्रदर्शन की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया. नये और पुराने रिकॉर्डिंग गानों पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की प्राचार्या, श्रीमती कुलजीत कौर का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पूरे आयोजन की देखरेख की. इस मौके पर विद्यालय परिवार के सदस्य, कमेटी सदस्य और अभिभावक भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >